झबरेड़ा। पुलिस ने पुराने केस दर्ज मामले में झगड़ रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी गांव निवासी विकेश उर्फ मिलिट्री का गांव के एक व्यक्ति की साथ कोर्ट में केस चल रहा है। पुराने केस पर वह वादी के साथ झगड़ा कर रहा था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने स्थिति को बिगड़ते देख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। संवाद