फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साबिर पाक के दरगाह परिसर में जालीनुमा गेट लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक में अवैध कब्जे का एक मामला सामने आया है। दरगाह के पैतियाने गेट के पास जायरीनों के बैठने और विश्राम के लिए बनी सिदरियों को लोहे का भारी जालीनुमा गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को रात के समय ठहरने और आराम करने में परेशानी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि दरगाह कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर सिदरियों को बंद कर दिया गया लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सार्वजनिक उपयोग के लिए बनी सिदरियों पर गेट किसने लगाया और इसकी अनुमति किसने दी यह सवाल उठ रहा है। मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से दरगाह प्रबंधन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें