मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर से एक 55 वर्षीय व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर निवासी पुष्पा देवी ने दी तहरीर में बताया कि उसके पति विजय 55 वर्ष बीते 8 मार्च की सुबह करीब 5 बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लापता मजदूर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद