फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंदिर में चल रहे सत्संग में घुसकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Iपुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमाI





लंढौरा में रविदास मंदिर समिति को लेकर चले आ रहे विवाद में एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पीड़ितों ने छह आरोपियों पर धारदार हथियार से हमला कर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लंढौरा के हरिजन बस्ती निवासी विपिन व रिकी समेत अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि एक अक्तूबर को रविदास मंदिर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास का सत्संग मनाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी घुस आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सत्संग में बैठे विपिन के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। अन्य लोगों को भी मारपीट में गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी जाते समय जान से मारने व झूठे मुकदमों में फंसने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद किए गए मांगेराम, वीरेंद्र बावरा, अनिल, कमलजीत, राहुल, अर्जुन, काका व नरेश निवासी लंढ़ौरा के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें