फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 केंद्रों पर 937 ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
रुड़की नगर निगम में बुजुर्ग महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए 23 केंद्रों पर 937 लोगों ने टीके लगवाए। वहीं घर-घर दस्तक अभियान के तहत भी लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में पहली डोज वालों की संख्या वर्तमान में आबादी के अनुसार करीब एक प्रतिशत रह गई है। जबकि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या फिलहाल 24 हजार के करीब हैं। ये भी वे लोग हैं जिनका दूसरी डोज लगवाने का समय निकल चुका है लेकिन ये डोज लगवाने केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को दूसरी डोज लगाने के लिए विभाग ने महाअभियान शुरू किया हुआ है। इसके तहत मंगलवार को शहर में 23 टीकाकरण केंद्र खोले गए थे। इसमें कुछ पुरानी जगह केंद्र बनाए गए थे जबकि कुछ नई जगह केंद्र बने थे। दिनभर में इन केंद्रों पर 937 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही टीम ने हर घर दस्तक अभियान के तहत लोगों के घर-घर जाकर उन्हें दूसरी डोज लगवाने के लिए भी प्रेरित किया। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि केंद्रों पर वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है। वहीं एक टीम लोगों को फोन कर दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें