फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 80 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एक फैक्टरी कर्मचारी का डेबिट कार्ड बदलकर दो लोगों ने हजारों की रकम साफ कर दी। ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों की पहचान कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन





कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी कुलदीप एक टायर फैक्टरी में नौकरी करता है। कुलदीप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ वह लक्सर-हरिद्वार रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। सबसे पहले उसने कार्ड लगाकर 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले।



इसी बीच दो व्यक्ति आए और बताया कि 10 हजार की जगह आठ हजार रुपये निकलेंगे। साथ ही मदद करने के बहाने उसका कार्ड ले लिया। इस बीच पिन कोड भी पूछ लिया। बाद में रुपये नहीं निकलने की बात कही। इस पर कुलदीप वहां से बाजार के लिए चला गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर लगातार कई मैसेज आए। उनमें खाते से 80 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी।
विज्ञापन






इतनी बड़ी रकम एक साथ निकलने पर उसके होश उड़ गए। उसने कार्ड चेक किया तो वह किसी दीपक कालरा के नाम पर बना था। पीड़ित ने मामले की शिकायत बैंक और पुलिस से की। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें दो व्यक्ति कुलदीप से बातचीत कर एटीएम लेते नजर आए। वहीं, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान कर तलाश करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें