I
I फैक्टरी के लिए जमीन दिलाने के नाम पर दिल्ली के एक उद्योगपति से 77 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने उद्योगपति की शिकायत पर एक कंपनी से जुड़ी महिला समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कर लिया है।I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में शक्तिनगर, मलका गंज, दिल्ली निवासी दीपक गोयल ने बताया कि खारघर, न्यू मुंबई निवासी अरमान इरफान, अमन फुरकान और स्टार साइन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, सलेमपुर राजपुताना रुड़की निवासी शालू त्यागी ने एक साजिश के तहत उसे भगवानपुर में फैक्टरी के लिए जमीन दिलाने के नाम पर 77 लाख रुपये की ठगी की है।
I
Iआरोपियों ने भगवानपुर के इंडस्ट्री एरिया में एक जमीन बेचने के लिए उनके साथ सौदा किया था। 2.77 करोड़ रुपये में यह सौदा तय किया गया था। उसने अलग-अलग किस्त में 77 लाख रुपये दिये थे। इसके बाद शालू त्यागी ने जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर किए। 22 जुलाई 2023 को बैनामे पर अरमान इफरान व अमन फुरकान के हस्ताक्षर कराने थे लेकिन यह हस्ताक्षर नहीं कराए गए।I
Iगंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि वह तभी से इन लोगों को चक्कर काट रहा है लेकिन वह जमीन का बैनामा नहीं कर रहे हैं। न ही उसकी रकम ही लौटा रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि शालू त्यागी को इस बात की जानकारी थी कि यह जमीन अरमान फुरकान व अमन फुरकान के नाम नहीं है। फिर भी झांसा देकर एक साजिश के तहत उससे 77 लाख रुपये ठगे गए। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।I