पुलिस ने किरायेदार सत्यापन अभियान चलाकर कई मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया। साथ ही किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बुग्गावाला एसओ मनोज शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच मकान मालिकों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने पांचों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली तीन बाइकें सीज कीं। 17 बाइक के चालान काटे। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि मकान मालिकों को किरायेदार का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन न कराने पर जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। संवाद