फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिजली के पांच ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी बनना संभव नहीं: चतुर्वेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जल विज्ञान सभागार में उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि पीएम मोदी देश की इकोनॉमी को पांच ट्रिलियन डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। यह लक्ष्य हासिल करना बिजली की जरूरत पूरी किए बिना संभव नहीं है। जिस तरह से टेलीविजन और मोबाइल के क्षेत्र ने क्रांति की है। उसी तरह अब ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

शनिवार को एनआईएच में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ऊर्जा निगम की ओर से उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य पावर/2047 बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईआईटी निदेशक ने कहा कि 90 के दशक में खासतौर से गांव में तो बिजली की उम्मीद ही नहीं थी। वर्तमान में बिजली ने हर चीज को आसान कर दिया है। टेलीविजन और मोबाइल की क्रांति के साथ अब लोग बिजली की क्रांति भी देख रहे हैं। अब लोग पूरी तरह बिजली पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में इसकी बचत पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल में बिजली की खपत वर्तमान से तीन से चार गुना बढ़ जाएगी। ऐसे में बिजली का उत्पादन और वितरण प्रणाली को अभी से मजबूत बनाना होगा।
उरेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की कुसुम सोलर योजना का लाभ उठाकर किसान विकसित हो रहे हैं। स्वयं का रोजगार मिलने के साथ ही वे अन्य कई लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। ऊर्जा निगम के हरिद्वार चीफ संजय टम्टा ने कहा कि दीनदयाल योजना और सौभाग्य योजना का लाभ उठाकर भी पात्र अपने घर रोशन कर रहे हैं। इससे पहले नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने बिजली बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। वहीं चलचित्र प्रदर्शन कर पीएम कुसुम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गई। इस मौके पर कार्यक्रम में एनआईएच के डायरेक्टर जयवीर त्यागी, आईआईटी के डिप्टी रजिस्ट्रार एके श्रीवास्तव, पूर्व दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि रवि प्रकाश, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला, ईई नंदिता अग्रवाल, ईई आशुतोष तिवारी, ईई सिराज उसमान, ईई अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने भी किया लोगों को संबोधित
एनआईएच सभागार में आयोजित ऊर्जा निगम के कार्यक्रम में पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को शामिल नहीं किया गया था। बाद में कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भी जोड़ने के निर्देश मिले। ऐसे में सभागार में बैठे लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सुनने का मौका मिला। उन्होंने देश में आई ऊर्जा निगम क्रांति को लेकर चर्चा की। साथ ही ऊर्जा निगम की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों से वर्चुअल वार्ता भी की। उन्होंने लोगों से सोलर क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें