फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: देहात में 45 दिन के रिफिल नियम ने बढ़ाई लोगों की मुसीबतें

Mon, 30 Mar 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- घंटों लाइन में लगकर, अपनी बारी का कर रहे इंतजार
विज्ञापन


रुड़की। देहात में 45 दिन के सिलिंडर रिफिल नियम ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्र की राधा स्वामी गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रही। लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कई लोगों को सिलिंडर न मिलने से निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों ने गैस रिफिल की अवधि को दोबारा 25 दिन करने की मांग की है। क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव स्थित राधा स्वामी गैस एजेंसी पर सोमवार सुबह से ही गैस उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। गैस उपभोक्ता अमित, दीपक, विजेंद्र, सौरभ और विपिन ने बताया सिलिंडर लेने के लिए उन्हें दो से तीन घंटे तपती धूप में लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। रिफिल की अवधि 25 से 45 दिन करने पर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि चार लोगों के एक छोटे परिवार में कितना भी बचत कर लें लेकिन एक सिलिंडर 25 से 30 दिन तक ही चलता है। ऐसे में अगले 15 दिन के लिए खाना बनाने की व्यवस्था कैसे हो सकेगी। वहीं, एक अन्य उपभोक्ता राजकुमार ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार चाहे किसी पार्टी की हो भुगतना आम आदमी को ही पड़ता है। उधर दोपहर बाद गैस का स्टॉक खत्म होने से कई लोगों को निराश होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने और रिफिल अवधि 25 दिन करने की मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें