फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल ने किया 33 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल ने 15 दिन का करीब 33 करोड़ का गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना समितियों को जारी कर दिया है। जल्द ही यह भुगतान बैंकों के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। रविवार तक लक्सर शुगर मिल ने वर्तमान पेराई सत्र का पांच दिसंबर तक का भुगतान किया था। किसान लगातार भुगतान की मांग कर रहे थे। सोमवार को लक्सर शुगर मिल ने 15 दिन का भुगतान गन्ना समिति लक्सर, इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी, ज्वालापुर और नजीबाबाद को जारी कर दिया है। 15 दिन का यह भुगतान 33 करोड़ 31 लाख रुपये का है। अब गन्ना समितियों की ओर से अपने-अपने खातों में रकम जमा किया जाएगा। इसके बाद समितियों के खातों से किसानों के खातों में आरटीजीएस किया जाएगा। लक्सर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक सुरेश शर्मा ने बताया कि छह दिसंबर से 20 दिसंबर तक का भुगतान गन्ना समितियों को जारी कर दिया गया है, जो जल्द ही किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें