फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख के लालच में गंवाए 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
2 हैलो! आपकी 25 लाख की लॉटरी निकली है। लॉटरी की रकम लेने के लिए एक खाते में कुछ रुपये डालने होंगे। ठगों ने एक कर्मचारी को जाल में फंसाकर खाते में हजारों की रकम डलवा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ कस्बे में किराए के मकान में रहकर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि उनकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। लॉटरी लेने के लिए खाते में 40 हजार रुपये डलवाने जरूरी हैं। झांसे में आकर उन्होंने एक खाते में रुपये डाल दिए। इसके बाद उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह रिसीव नहीं हुआ। कई बार वह कॉल कर चुके हैं,लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से अपनी रकम वापसी करवाने की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें