फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन अभियान में वसूला 4.30 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान चलाकर मकान मालिकों से बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर चार लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। साथ ही बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रविवार सुबह प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्राम मक्खनपुर, चांद कालोनी, रायपुर, भगवानपुर, शाहपुर और औद्योगिक क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने मकान मालिकों से किराएदार सत्यापन की प्रतिलिपि दिखाने की बात कही। इस दौरान पुलिस ने 85 लोगों का सत्यापन किया।
43 मकान मालिकों ने बिना सत्यापन के किराएदार रखे थे। इस पर पुलिस ने सभी पर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया। पुलिस ने चार लाख 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला। प्रभारी निरीक्षक ने मकान मालिकों को बिना सत्यापन के किराएदार नहीं रखने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दूसरी बार बिना सत्यापन के किराएदार रहते मिले तो कानूूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें