फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 384 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया

Mon, 20 Jul 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
20 से 22 जुलाई तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा जांच शिविर
विज्ञापन

पिरान कलियर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। 22 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर के पहले दिन 384 मरीजों ने विभिन्न कक्षों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ब्लॉक रुड़की डॉ. राव अकरम ने बताया कि पहले दिन जनरल फिजिशियन के पास 204, हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास 52, एनसीडी स्क्रीनिंग में 48, स्त्री रोग कक्ष में 28 और बाल रोग कक्ष में 22 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान लैब में 100 जांचें की गई, जिनमें 78 सामान्य जांच और 22 एक्स-रे शामिल रहे। इसके अलावा एक लाभार्थी का एचपीवी टीकाकरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आरके सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निशुल्क परामर्श, आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से शिविर के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिला। डॉ. राव अकरम ने बताया कि विभाग की पहल आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों को अपने क्षेत्र के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें