Iपुलिस ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका पर 350 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर गड़बड़ी की तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गंगनहर कोतवाली पुलिस की ओर से चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार पूर्व में रहे आपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई के अलावा मुचलका पाबंद भी किए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अब तक 350 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। साथ ही इनपर पैनी नजर भी रखी जा रही है। अगर इन लोगों ने चुनाव में गड़बड़ी की तो केस दर्ज की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हिस्ट्रीशीटरों को भी चेतावनी दी गई है।I