लक्सर बालावाली तिराहे स्थित कबीर हॉस्पिटल में आयोजित कैंप में रक्तदान करती रक्तदाता।
- फोटो : ROORKEE
कबीर वेलफेयर हेल्प फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल की तरफ से आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शनिवार को लक्सर में आयोजित शिविर का शुभारंभ अस्पताल के संचालक डॉ. रवि सैनी और मां गंगे ब्लड बैंक जगजीतपुर के एमडी एनएस नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि किसी को जीवन देना भगवान के हाथ में है लेकिन रक्तदान ही एकमात्र ऐसा काम है, जिसे करके हम किसी दूसरे जरूरतमंद का जीवन बचा सकते हैं। उन्होंने स्वस्थ लोगों से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान हॉस्पिटल के स्टाफ के अलावा बाहर से आए कुल 26 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद उन्हें प्रमाणपत्र भी दिए गए। मौके पर डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. मंजू सैनी, डॉ. सावेद, दीक्षा सैनी, उमेश कुमार, आशीष कुमार, मोहम्मद अनस, रानी, शिवानी, जावेद, राजा आदि मौजूद थे। संवाद