फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियावाला नरसंहार के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नरसंहार की घटना को गलत बताया गया। शनिवार को माधव निकेतन स्थित आरएसएस कार्यालय पर स्वयंसेवकों ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वयंसेवक किसलय ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में नरसंहार हुआ था, जिसमें जनरल डायर ने निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। ऊधम सिंह ने ब्रिटेन में जाकर जनरल डायर की गोलियों से हत्या कर घटना का बदला लिया था। उन्होंने कहा कि वे घटना की निंदा करते हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में अनुज कुमार, सहदेव पुंडीर, त्रिभुवन, नितिन, राजपाल, डॉ. राजेश, योगेंद्र, योगेश, अवनीत, लवेश, मनोज, अंशुल, हरीश, संदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें