वार्ड 37 में सड़क पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
जंगल से निकलकर एक विशालकाय अजगर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की क्यूआरटी ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को लक्सर रेंज के तहत नेहंदपुर गांव में एक विशालकाय अजगर ग्रामीण बलजिंदर सिंह और प्रीतम सिंह के आवास के आंगन तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर विभाग की क्यूआरटी में शामिल गुरजंट सिंह, सुमित सैनी, शिवकुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर की लंबाई करीब 17 फीट थी। अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।