फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला स्वयं सेविकाओं ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

आरएसएस महिला स्वयं सेविकाओं की ओर से शहर में पथ संचलन किया गया। स्वयंसेविकाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। नेहरू स्टेडियम से सिविल लाइंस होते हुए पथ संचलन किया गया। पथ संचलन कार्यक्रम में व्यापारी भी शामिल हुए। महिलाओं ने नारी शक्ति का भी अहसास कराया। इस दौरान महिला स्वयंसेविकाओं के हाथ में डंडे थे। स्वयं सेविकाओं की ओर से भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगाए जा रहे थे। पूरा आसमान भारत माता की जयकारे से गूंज रहा था। इस अवसर पर सुरजीत ङ्क्षसह चंदोक, इंद्रप्रधान, प्रवीन मेहंदी रत्ता, अजय सिंघल, सतीश यादव, सचिन कश्यप, विपिन सहित कई महिला स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें