फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियारत करने आया युवक नहाते समय डूबकर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साथियों के साथ जियारत करने कलियर आया किशोर नहाते समय गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। आसपास नहा रहे उसके साथियों और अन्य युवकों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फैजी (17) पुत्र जुबैर निवासी इस्लामनगर, थाना कटघर, मुरादाबाद, यूपी बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आया था। शनिवार दोपहर जियारत करने के बाद वह अपने साथियों के साथ गंगनहर के घाट पर नहाने चला गया। यहां अचानक फैजी का पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। साथियों ने उसे डूबता देख शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने फैजी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें