फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर तार चोरी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने मुंडाखेड़ा कलां गांव के पास से बिजली का 1500 मीटर तार चोरी कर लिया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

जैतपुर फीडर के जेई अश्वनी कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मुंडाखेड़ा कलां गांव होते हुए जैतपुर फीडर से तार जुड़े हुए हैं। इससे खेत में लगे सरकारी पानी के ट्यूबवेल को चलाया जाता है। इसमें से 1500 मीटर की तार चोरी कर ली गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें