फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 150 किलो मांस पकड़ा, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मौके से दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भगवानपुर पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम सिरचंदी से मोहितपुर जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन कंपनी से अंदर चक रोड पर अंदर खेत में संरक्षित पशु कटान हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पशु कटान चल रहा था। पुलिस को देख मौके पर मौजूद दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने काफी आगे तक पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। पुलिस ने मौके से 150 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने सिरचंदी निवासी शहनवाज और शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें