फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 15 बसों का चालान, 2 बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 15 लक्ज़री बसों के चालान किए गए। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 2 बसों को सीज़ किया गया, जबकि, तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर 4 बसों की फिटनेस निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की ओर से कुल 60 चालान किए गए, जिनमें 15 लक्ज़री बसों के चालान शामिल हैं। अभियान में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती, इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें