फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दल्लावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। राजकीय कन्या महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि आज से 15 साल पहले लक्सर से दल्लावाला गांव पहुंचने में पांच घंटे का समय लगता था लेकिन अब क्षेत्र ने विकास हो रहा है। यहां की छात्राएं आज कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही हैं। विधायक चैंपियन ने कहा कि वह जब पहली बार विधायक बने थे, उस समय उनके विधानसभा में दो दर्जन गांवों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नहीं थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना कराई। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा मिल सके, इसके लिए महाविद्यालयों की स्थापना कराई। उन्होंने कहा कि एक पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थापित हो सके इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक ने महाविद्यालय के समाज शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. धनंजय शर्मा की पुस्तक का विमोचन और वार्षिक खेलों के विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया। उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, महाविद्यालय प्राचार्या बीना खंडूड़ी, राजकुमार भाटी, डॉ. प्रीतम सिंह, संदीप सैनी, आनंद, शिवकुमार, संतोष कुमार, डॉ. धनंजय शर्मा, पूनम रानी, अवधेश कुमार, सविता देवी, राजीव सिंह, दीपक सिंह, मुल्लू सिंह, भोलू कुमार, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें