मंगलौर। ठसका गांव में हरिद्वार डिपो के एक बस चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ठसका गांव निवासी उमाकांत गौतम पुत्र जनेश्वर गौतम ने सोमवार देर रात घर के बरामदे की छत पर लगे हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी उसके भाइयों और पुलिस को दी। सूचना पर एसआई प्रेमप्रकाश शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि उमाकांत का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी कई महीनों से अपने मायके सहारनपुर में रह रही थी। घटना के वक्त उमाकांत घर पर अकेला था। उसके अन्य परिजन पास में दूसरे मकान में रहते है। ब्यूरो