उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के अध्यक्ष याकूब अली के कैंप कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं समेत अन्य लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान कुल 12 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संकल्प लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष याकूब अली ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। शिविर में हर्षित सैनी, अंकुर सैनी, अंकित सैनी, इमरान अली, शहनवाज खान, रानी, शहनाज अंसारी और जुनैद सहित अन्य ने सहयोग किया। इस दौरान रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।