फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिना सत्यापन किराएदार रखने पर 12 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार तड़के सत्यापन अभियान चलाया। चांद कॉलोनी, मक्खनपुर और शाहपुर में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान 350 किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन किया। वहीं बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 120 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के चालान कर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान मकान मालिकों और कस्बे में अफरातफरी का माहौल रहा। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें