फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कस्बे के लंढौरा रोड पर चाकू के साथ घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के लंढौरा रोड पर टाटा धर्म कांटे के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो दो चाकू बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि योगेश और दानिश निवासी मोहल्ला मानकचौक मंगलौर का चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने बाग में जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो फरार हो गए। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला मलानपुरा में गाधारोना रोड पर एक बाग में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने बाग में छापा मारा तो तीन लोगों को पकड़ लिया। दो फरार हो गए। मौके से 8800 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला मलकपुरा, समीर निवासी लालबाड़ा और अशरफ निवासी मलानपुरा का चालान कर दिया गया है। कय्यूम और भूरा निवासी मोहल्ला मलकपुर की तलाश की जा रही है। संवाद
मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लक्सर क्षेत्र के गांव जैनपुर खुर्द निवासी साजिद ने 22 जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका भाई शाहबाज 18 जून को लंढौरा से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में थिथौला खेमपुर के पास गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नफीस व गुलशाद निवासी जैनपुर खुर्द को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें