फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मारपीट में युवक घायल

Mon, 14 Sep 2026 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कार चलाने के दौरान स्कूटी सवार से हुई बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान स्कूटी सवार युवक के कान और छाती में चोट आई हैं। युवक ने जिला उपचिकित्सालय में अपना मेडिकल कराया। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली मे शिकायत दिए जाने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इन्कार किया है।चंद्रेश्वरनगर निवासी विशाल (22) ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने दोस्त अक्षय के साथ स्कूटी से रानीपोखरी से आ रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे आइएसबीटी के समीप एक कार चालक की उनके साथ बहस हो गई। इस दौरान उन्होंने कार चालक से माफी मांगी लेकिन कार चालक गुस्से में उनके साथ मारपीट करने लगा। विशाल ने बताया कि कार चालक ने उसके कान और छाती पर चाबी की नोंक से हमला कर दिया जिससे उसका वह चोटिल हुए। कान से खून बहने लगा। दाेस्त अक्षय ने बताया कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि कार चालक सिंचाई विभाग में कार्यरत है। कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें