रानीपोखरी क्षेत्र के रैनापुर मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें सवार एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवकों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रानीपोखरी पुलिस को शुक्रवार सुबह 108 के जरिए सूचना मिली कि ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर रैनापुर मोड़ पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों घायलों को 108 के माध्यम से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भिजवाया।
जहां उपचार के दौरान विकास (20) पुत्र नन्हेलाल निवासी मकान नंबर 72 आजाद कॉलोनी चंद्रेश्वर नगर थाना पटेल नगर देहरादून की मृत्यु हो गई। बाइक सवार अन्य दो युवक समीर (18) पुत्र रवीश और आमिर उर्फ नंदू (18) पुत्र फुरकान दोनों निवासी चंद्रेश्वर नगर थाना पटेल नगर देहरादून का हिमालयन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि इन युवकों के साथ कुछ अन्य युवक भी बाइक लेकर आए थे। इनमें से एक बाइक रैनापुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें सवार एक युवक की मौत और दो अन्य घायल हो गए हैं।