हरिद्वार देहरादून हाईवे पर रायवाला स्थित एक ढाबा के समीप हाईवे पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वाहन की पहचान की जा रही है।