फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: युवा कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर जोर

Thu, 17 Sep 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूती पर जोर
विज्ञापन

ऋषिकेश। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण रणनीति बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा और प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा ने कहा कि युवा कांग्रेस का उद्देश्य केवल चुनाव के दौरान सक्रिय होना नहीं है बल्कि पूरे वर्ष आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना और उनका समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए अभी से धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है। युवाओं को बड़ी संख्या में कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा ताकि एक ऐसा समर्पित संगठन तैयार हो, जो हर क्षेत्र में जनता के मुद्दों पर निष्ठापूर्वक काम करे। इस दौरान उत्कर्ष वालिया, वंदना राही, दीपक वर्मा, सौरव वर्मा, गौरव भारती, विशाल स्नेह, मयंक पाल, हिमांशु कश्यप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें