ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने चोरी की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को गश्त के दौरान ट्रांजिट कैंप के पीछे डक मार्ग से अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक की पहचान अनूप कुमार निवासी वाल्मीकि बस्ती के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।