पुलिस ने आईडीपीएल क्षेत्र से एक युवक को 515 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर रात आईडीपीएल स्थित लेडीज क्लब जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 515 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रोहित नाथ, निवासी काले की ढाल के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने काले की ढाल क्षेत्र के ही एक व्यक्ति से चरस खरीदकर उसे आगे बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखी थी। पुलिस आरोपी के बताए व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच कर रही है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समझ पेश कर दिया है।