फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 11.50 ग्राम स्मैक की तस्करी करते युवक गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र नगर। कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी से 11.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस को मुखबिर से एक युवक के पास स्मैक होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेंद्रनगर क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक राहुल कुमार (32) निवासी चौदह बीघा, मुनिकीरेती को रोककर तलाशी ली। युवक से स्मैक बरामद हुई। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें