ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मणझूला तपोवन में दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहा रहा युवक डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला निकाला। जिसे उपचार के लिए 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि साढ़े तीन बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि तपोवन क्षेत्र में ध्रुव घाट पर एक युवक डूब गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें कुछ देर बाद युवक को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। सीपीआर देने के बाद उसे एंबुलेंस से ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भेजा गया।
युवक की पहचान निखिल शाही (17) पुत्र रमेश शाही निवासी विकास गुरुंग शहीद स्मारक गुमानीवाला ऋषिकेश के रूप में हुई। युवक अपने अन्य छह साथियों के साथ ध्रुव घाट लक्ष्मण झूला तपोवन पर गंगा नदी के किनारे नहा रहा था। नहाते समय गहरे पानी में उतर गया। डीप डाइवर मातबर सिंह ने उसे करीब 20 फीट की गहरे पानी से बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौके पर उपस्थित रही।