फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाईवे से देख पाएंगे गंगा का सुंदर नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार रोड पर नगर निगम प्रशासन गंगा व्यू प्वाइंट बनाने जा रहा है। जिससे पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों को हाईवे से ही गंगा का सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। निगम प्रशासन का कहना है कि सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य जल्द शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन हरिद्वार रोड पर 84 सीढ़ी से 72 सीढ़ी तक विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य कराने जा रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि करीब 300 मीटर के दायरे में फुटपाथ का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा टाइल्स, हैंगिंग गार्डन, रेलिंग आदि बनाई जाएंगी। इस दायरे में अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा ताकि हाईवे से ही गंगा का सुंदर नजारा दिख सके। यहां लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। निगम प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र को गंगा व्यू प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा।

संजय झील का भी किया जाएगा सौंदर्यीकरण
नगर निगम प्रशासन संजय झील क्षेत्र को इको टूरिज्म के लिए विकसित करने जा रहा है। इसके लिए यहां फिशरीज भी लगाई जा रही है। इसके साथ ही संजय झील क्षेत्र में हट व बेंच लगाए जाएंगे। आवागमन के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त एसके भट्ट ने कहा कि कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार रोड पर गंगा व्यू प्वाइंट बनाए जाने की योजना है। यहां 84 सीढ़ी से 72 सीढ़ी तक करीब 300 मीटर के दायरे में विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। उक्त स्थान से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। - चंद्रकांत भट्ट, सहायक आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश

हरिद्वार रोड पर गंगा व्यू प्वाइंट बनाए जाने की योजना है। यहां 84 सीढ़ी से 72 सीढ़ी तक करीब 300 मीटर के दायरे में विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। उक्त स्थान से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। - चंद्रकांत भट्ट, सहायक आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें