फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जन कल्याण के लिए किया यज्ञ, सुंदरकांड पाठ

Thu, 01 Jan 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। जनकल्याण के लिए मां भद्रकाली गढ़वाली रामलीला समिति की ओर से नववर्ष के आगमन पर यज्ञ, कीर्तन और सुंदरकांड पाठ आदि का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद पुंडीर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति निदेशक विमल बडोनी ने कहा कि बीते वर्ष 2025 में उत्तरकाशी जनपद के धराली जैसी आपदाएं हुई, जिससे अपार जन धन की हानि हुई। इसके अलावा बहुत सी सड़क दुर्घटनाएं भी हुई। इस प्रकार की आपदाएं न आए इसीलिए मंगल कामना की गई। समिति के संचालक आरके पोखरियाल ने कहा कि समिति हमेशा रचनात्मक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देती है। भविष्य में प्रतिभाओं को मंच पर आगे लाने का प्रयास करेगी। इस मौके पर अनिल राणा, राजेश रावत, कुसुम भट्ट, सुरेंद्र सिंह भंडारी, प्रवीन नौटियाल, दर्शनी भंडारी, मीना मदवाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें