पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम मनाया गया। छात्रों ने माता-पिता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी ने कहा कि विश्व में कुटुम्ब की भावना केवल भारत में है। विश्व में शोध का विषय कुटुम्ब है। छात्र और अभिभावक 24 घंटे में एक बार कम से कम भोजन साथ-साथ करें। माह में कम से कम एक बार सपरिवार भ्रमण पर अवश्य जाएं। सनातनी हिन्दुओं की अपनी एक पहचान होना आवश्यक है। सुषमा लता ने कहा कि छात्र माता-पिता के साथ-साथ अपने शिक्षकों का भी सम्मान करें। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष गजेंद्र उनियाल, अभिभावक राजेंद्र कपरुवान, पुष्पा देवी, मीरा देवी, लक्ष्मी नेगी, रूपा देवी, ममता देवी, सुरक्षा देवी आदि मौजूद रहे।