भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी और मंडल सशक्तिकरण अभियान की रानीपोखरी में कार्यशाला हुई। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश स्वर्णिम काल की ओर अग्रसर है। आने वाला भविष्य युवाओं का है। प्रदेश के युवाओं में अच्छाई और सकारात्मकता परखने की क्षमता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक बूथ दस यूथ का मंत्र दिया। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि कई महानुभावों के त्याग और तपस्या के बाद भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। जिला सहप्रभारी नलिन भट्ट और जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य को भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरा करेंगे। इस मौके पर महामंत्री शिवम टुटेजा, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, मीडिया प्रभारी सुजीत यादव, अरुण शर्मा, नरेश रावत, मनिंदर सिंह, आशीष कंडारी, रमन अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।