अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे श्रमिकों ने कहा कि यदि दो मार्च की प्रस्तावित वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला तो श्रमिक बड़ा आंदोलन करेंगे। लालतप्पड स्थित एक कंपनी द्वारा सेवा समाप्ति से नाराज श्रमिक शनिवार 18वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहे। श्रमायुक्त ने श्रमिकों को दो मार्च सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया है। नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप नेगी ने बताया कि कंपनी द्वारा श्रमिकों को नियम विरुद्ध बाहर कर दिया गया है, जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट झेल रहा है। इस दौरान पवन नेगी, ऋषि रावत, विमल सिंह, ममता देवी, कमला देवी, प्रभा देवी, पवन कुमार, मुकेश नौटियाल, मोहित नेगी और मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।