फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अचानक मशीन चलने से श्रमिक की माैत, दो घायल

Sun, 15 Mar 2026 03:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद चल रहे सफाई आदि के काम के दौरान पंप चल जाने से एक श्रमिक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शुगर मिल की ओर से मामले की जांच की जा रही है। श्रमिक शुगर मिल के ब्वॉयलिंग हाउस के मिक्सर मशीन में जमी हुई चीनी को खुरच रहे थे। इस दौरान पंप चल गया। चीनी खुरच रहे श्रमिक पंप की चपेट में आकर घायल हो गए। मिल अधिकारियों की ओर से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक को जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुगर मिल के फैक्ट्री मैनेजर आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे में जगमोहन (29) निवासी हरदोई उत्तरप्रदेश की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य श्रमिक अरूण और घनश्याम को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें