फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से एआरटीओ में काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की ओर से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति न होने के विरोध में पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया। संघ के जिला उपाध्यक्ष जनवीर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से भी 15 अगस्त तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे, जो पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की ओर से परिवहन आयुक्त को ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला है। इससे पहले 26 और 27 अगस्त को कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करा चुके हैं। 28 और 31 अगस्त को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया था। बुधवार को दिनभर कार्य बहिष्कार होने से एआरटीओ कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण, टैक्स और फिटनेस का काम नहीं हो पाया। जो लोग अपने ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने का आए थे उन्हें बैरंग घर लौटना पड़ा। कार्य बहिष्कार करने वालों में विनय राणा, दीपक पांडेय, राजीव शर्मा, विपिन कुमार, संध्या मिश्रा, बरखा, सुरेश कोटनाला, कमल गौड़, शेखर सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें