फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलव और लैंड जिहाद देश के लिए सबसे बड़ा खतरा : अर्चना पांडेयI
विज्ञापन


भारत रक्षा मंच के हरबर्टपुर कार्यालय में महिला मंच की बैठक आयोजित की गई। संगठन में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला मंच अध्यक्ष अर्चना पांडेय ने कहा कि मंच युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्म परिवर्तन, मानव तस्करी, लैंड व लव जिहाद और नशे को राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। कहा धर्म विशेष के लोग साजिश के तहत अपना एजेंडा चला रहे हैं। देश के खिलाफ किसी भी षडयंत्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




कहा कि मंच का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ना है। युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए स्कूल और कॉलेज में वीर महापुरुषों की जयंतियों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तहसील, जिला और प्रांत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। महिला मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु राघव और सुषमा गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिला महामंत्री, रितु ठाकुर, मंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें