उत्तराखंड रोडवेज की बसों में सामने आए छेड़छाड़ के मामलों पर उत्तराखंड महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर और उत्तराखंड रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता से बात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कंडवाल ने कहा कि देहरादून की टनल के पास रोडवेज बस में महिला शिक्षिका से छेड़खानी और ऋषिकेश में रोडवेज बस में महिला के साथ परिचालक द्वारा छेड़खानी करना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने एसएसपी और मंडलीय प्रबंधक से दोनों मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा।
ऋषिकेश मामले में दो लोग गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून ने बताया कि ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे से ऋषिकेश में बस में छेड़खानी मामले की जानकारी ली है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।