फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संवेदना ट्रस्ट की महिलाओं ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। संवेदना ट्रस्ट की महिलाओं ने एलएनटी कंपनी के सहयोग से पूर्णानंद इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रांगण में सौ से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट की सदस्यों ने स्कूली छात्रों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही बच्चों को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई गई। संस्था के अध्यक्ष दीपक बड़थ्वाल ने बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में आरती सक्सेना, दीपमाला, मेघा, दीपक बड़थ्वाल, ममता, रुचि, मानव सक्सैना, राजेश चोपड़ा, आलोक चोपड़ा, अमूल्य, पप्पू और पंकज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें