फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
12 हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट ने महिलाओ को किया सम्मानित।स्रोत-विवि
विज्ञापन
जौलीग्रांट। अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के ग्राम्य विकास संस्थान की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वयं सहायता समूह, उद्यमिता और सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि साहसिक पर्यटन व्यवसायी किरण भट्ट ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि गांव की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही हैं। वो अपने परिवार व समाज के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। डायरेक्टर ऑपरेशंस साधना मिश्रा ने कहा कि एसआरएचयू और ग्राम्य विकास संस्थान लगातार ग्रामीण महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर आरडीआई के उप-निदेशक डॉ. राजीव बिजल्वाण, उषा सिंह, नीलम पांडे, माया शर्मा, लीला उनियाल, रिचा, सुनीता, मीना, शिखा, संध्या, ज्योति, निर्मला बिजलवान और पवनीदीप कौर को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें