फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिवमहापुराण कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Wed, 05 Aug 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। प्रतीकनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बुधवार को कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा हनुमान चौक, प्रतीतनगर से प्रारंभ हुई महिलाओं ने महादेव का पवित्र जल कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। शिवमहापुराण कथा के प्रथम दिवस पर कथावाचक नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कथा श्रवण के नियमों का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि श्रद्धा, संयम और भक्ति के साथ कथा का श्रवण करने से जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने भगवान महादेव को जलार्पण के आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्व पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए बताया कि श्रावण मास में श्रद्धापूर्वक किया गया जलाभिषेक भगवान शिव की विशेष कृपा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें