रायवाला के प्रतीतनगर स्थित होशियारी माता मंदिर में महिलाओं को संबोधित करते विधायक प्रेमचंद अग्
प्रतीतनगर स्थित होशियारी माता मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं।विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं दी। विधायक अग्रवाल ने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, विज्ञान, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं।केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने होशियारी माता मंदिर में हॉल निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, राजेश जुगलान, प्रधान सागर गिरी, दिव्या बेलवाल, अंजलि रावत, बीना बंगवाल, चंद्रकांता बेलवाल, कृष्णा रमोला, कमलेश भंडारी, अंजलि नैथानी, सरस्वती अधिकारी, रेखा भंडारी आदि उपस्थित रहे।