फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नड्डा के लंबे जीवन की कामना की

Wed, 03 Dec 2025 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक भी किया। मंगलवार को हरीपुर कलां क्षेत्र के गीता कुटीर घाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर नड्डा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उनके सफल नेतृत्व की निरंतरता हेतु प्रार्थना की। अग्रवाल ने कहा कि नड्डा का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर मनोज जख्मोला, शिवदास दुबे, मधुर शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश लखेड़ा, विशांत गुप्ता, अमृतपाल सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें